फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित का आसान प्रश्नपत्र देखकर खिले छात्रों के चेहरे

विज्ञापन
शामली सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परिक्षा देकर लोटते छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई 12वीं में गणित का प्रश्नपत्र आसान आने पर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। उनका कहना था कि सभी सवाल कोर्स से आए है। उम्मीद है कि उनके गणित में अच्छे नंबर आएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सीबीएसई 12वीं की गणित की परीक्षा जिले के सभी आठ केंद्रों पर सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक हुई। जिला नोडल अधिकारी डा. एके गोयल ने बताया कि कुल पंजीकृत 914 परीक्षार्थियों में 885 उपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया।
छात्रा खुशी जैन ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र आसान रहा। सभी सवाल कोर्स से आए थे। प्रश्नपत्र को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। एमसीक्यू के एक-दो सवालों में थोड़ा सोचना पड़ा। सभी सवाल हल किए गए है।
विज्ञापन

साक्षी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी की थी। प्रश्नपत्र आसान लगा और उसने सभी सवाल हल किए हैं और अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
आस्था का कहना है कि अक्सर कहा जाता है कि गणित की परीक्षा कठिन होती है, लेकिन जिसने तैयारी की थी, उसके लिए आसान रहा। उन्हें प्रश्नपत्र में कोई सवाल मुश्किल नहीं लगा। एमसीक्यू में एक-दो प्रश्न ने उलझाया, लेकिन बाद में वह भी समझ आ गया। प्रश्नपत्र बड़ा होने में समय ज्यादा लगा।
आंचल शर्मा ने बताया कि उसने पहले से ही गणित की परीक्षा की तैयारी की थी। प्रश्नपत्र आसान रहा और उसने सभी सवालों को हल किया। उसे उम्मीद है कि गणित में अच्छे अंक मिलेंगे।

शामली सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र का मिलान करती छात- फोटो : SHAMLI

शामली सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र का मिलान करती छात- फोटो : SHAMLI

शामली सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के बाद जानकारी देती छात्रा खुशी जै?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें