फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने तंबू निर्माण कर प्रतिभा का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली में सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट में आयोजित स्काउट गाइड शिविर में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सिल्वर बेल्स फॉर हायर एजुकेशन शामली में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के तंबू का निर्माण कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें एक लाठी, दो लाठी, तीन लाठी और पांच लाठी से तंबुओं का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक मोहनलाल गुप्ता व शिक्षकों ने तंबुओं का निरीक्षण किया और सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनका स्वागत ताल से स्वागत किया और धन्यवाद ताल के द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट किया। विद्यार्थियों ने साथ बैठकर सहभोज किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को तैयार करके उनका आनंद लिया। मौके पर स्काउट गाइड प्रशिक्षक सुरेशचंद और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें