विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी डीएम से मिले
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से मुलाकात कर दस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर नवीन प्रवेश के लिए पाठ्यक्रम संबंधी शुल्क का विवरण उपलब्ध कराने, कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर किसी भी कक्षा-पाठ्यक्रम की शुल्क वृद्धि नहीं किए जाने की मांग की गई है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में परिषद के जिला प्रमुख अनुज धानिया, मुदित भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य रिशु बंसल, यश, सोनी, प्रिंस जैन, तुषार गोयल आदि मौजूूद रहे।