फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित नशीले पाउडर व गोलियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ड्रग्स तस्करी के एक आरोपी को को प्रतिबंधित नशीले पाउडर व नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एसआई अजय कसाना तीतरवाड़ा चुंगी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 125 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पाउडर व 240 नशीली गोलियां की बरामद कीं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शकील उर्फ टाटा निवासी मोहल्ला रेतावाला दरबार खुर्द थाना कैराना बताया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपी नशीले पाउडर व गोलियों की छोटी-छोटी पुड़िया बना कर युवाओं को सप्लाई करता था। आरोपी को प्रतिबंधित नशीले पाउडर व गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें