शामली। जिला प्रशासन द्वारा जिले के छह लेखपालों के निलंबन कार्रवाई किए जाने के बाद लेखपालों के हौसले बुलंद हैं। कलक्ट्रेट में लेखपाल भवन में जिले के लेखपालों का चौथे दिन बेमियादी धरना जारी।
मंगलवार को हड़ताल समाप्त न करके काम न लौटने वाले डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं जिला महामंत्री लोकेश ठाकुर के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई, 85 लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन तहसील के अध्यक्ष -सचिव समेत जिले भर के छह लेखपालों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर दी गई थी। निलंबन की कार्रवाई के बाद जिले के लेखपालों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बाद भी तहसीलों के लेखपालों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन चौथे दिन जारी रहा। उधर एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के तहत ड्यूटी पर रहने के बावजूद लेखपालों के खिलाफ शुक्रवार को कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अध्यक्षता राकेश शर्मा ने और संचालन देवानंद गौड़ ने किया। मौके पर सूर्यदेव, शैलेंद्र, मीनाक्षी चौहान, पूनम, रामफल मलिक, नरेश मलिक, भूपेंद्र,सचिन, विजित पंवार, कुलदीप सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, जिला मंत्री लोकेश ठाकुर आदि रहे।
----
लेखपालों की क्या हैं मांगें
वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति दूूूर करने, प्रोन्नति काडर रिव्यू, भत्ते, विशेष भत्ता, वाहन भत्ता, स्टेशनरी, भत्ता, राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तन कराने, राजस्व उप निरीक्षक नियमावली 2018 को प्रख्यापित किए जाने, किसान सम्मान निधि कार्य के संपादन किए जाने के मानदेय 18 रुपये प्रति खाता दिए जाने की मांग।