फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में सामुदायिक रसोई/कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करते मंडलायुक्त संजय कुमार और डी? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जनपद के नोडल अधिकारी, मंडलायुक्त संजय कुमार और पुलिस विभाग की नोडल अधिकारी, आईजी लक्ष्मी सिंह ने हॉटस्पॉट इलाके तिमरसा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने और मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में दोनों अधिकारियों ने शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र तिमरसा पर पहुंचकर वहां की गई बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए और सहरी के वक्त कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से लगवाने के निर्देश दिए। आईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए निरंतर मास्क पहने और इस बात को अपनी दिनचर्या में डाले। इसके बाद दोनों नोडल अधिकारी निर्माणाधीन जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर क्वारंटीन वार्ड में की गई स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने सीएमओ को सीसीटीवी कैमरे, रिकार्डिंग आदि व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्वास्थकर्मी और टॉयलेट आदि साफ करने वाले सफाईकर्मी पीपीई किट का इस्तेमाल करें। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, एसडीएम संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
किचन में मास्क-ग्लब्स का इस्तेमाल करें
शामली। जिले के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में जरूरतमंदों के लिए बनाई गई सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मंडलायुक्त भोजन आदि की व्यवस्था को चेक किया खाने में बनाई गई सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खाना बना रहे कर्मियों को हाथों को सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग, मुंह पर मास्क लगाने और भोजन पैकिंग करते समय हैंड ग्लबस का इस्तेमाल करने के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली के तैमूरशाह और नानूपुरा हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण करते मंडलायुक्त संजय कुमार और आईजी लक्- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें