शामली कलक्ट्रेट के गेट पर बाइक सवार को रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
कलक्ट्रेट में आने वालों पर सख्ती
शामली। कोरोना वायरस के फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए कलक्ट्रेट कार्यालय आने वाले आम नागरिकों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती गई है। सोमवार को कलक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद करके पुलिसकर्मियों ने सिर्फ वाहन चालकों को आने जाने दिया गया। उनके वाहनों को जांच और हेलमेट, मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया।