मोहल्ले के बाहर एक दुकान पर बैठा गमजदा मृतक का पिता बाएं से दूसरे।
- फोटो : ?????
युवक की मौत से पसरा मातम
जलालाबाद। सहारनपुर के जंधेड़ा के निकट हुए सड़क हादसे में कस्बे का एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मोहल्ला मौहम्मदीगंज निवासी मयूर (22) सहारनपुर में टाइल्स लगाने का काम करता था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वो अपने चचेरे भाई आसिफ के साथ बाइक से सहारनपुर में किसी से पांच हजार रुपये लेने गया था। शाम को लौटते समय ये हादसा हुआ। शाम को घटना की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मयूर और घायल आसिफ के परिवार के लोग सहारनपुर गए हैं। परिजनों के अनुसार मयूर का परिवार मजदूरी पेशा है। उसका पिता शराफत उर्फ सुक्कड़ मजदूरी करता है। परिवार में चार भाई और पांच बहन है। मयूर तीसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि शाम को दुर्घटना की सूचना आने पर परिवार में कोहराम मच गया। रात नौ बजे मयूर का गमजदा पिता मोहल्ले के बाहर एक दुकान पर बैठा था। लोग उसे दिलासा दे रहे थे। हर कोई इस घटना से गमजदा था। मोहल्ले के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। इस घटना के संबंध में एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है, जबकि दूसरा लहूलुहान हालत में सड़क पर बैठा हुआ है। रात को मोहल्ले के लोग इस वीडियो को देख रहे थे।