फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना के दोषियों के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को कैंप कार्यालय विश्वकर्मा नगर बलभद्र मंदिर पर सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की और उदयपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का समर्थन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनता से जुड़े मुद्दों की राजनीति की है। वहीं, मौजूदा सरकार द्वारा केवल भ्रम और विघटन की राजनीति को ही सत्ता का पैमाना बना दिया गया है। आज बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाए केवल हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद में उलझाकर राजनीतिक उल्लू सीधा कर रही है। सभा में ठा. लाखन सिंह, बाबू खान, योगेश भारद्वाज, ज्योति प्रसाद, रवींद्र आर्य, संजय वत्स, शमशाद अंसारी, नफीस अहमद, इदरीश कुरैशी, दीपक शर्मा, वेदप्रकाश, श्यामसुंदर शर्मा, महेशदत्त शर्मा, वरदान सिंह, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें