फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संविधान को बचाने के लिए सपा को मजबूत करें

विज्ञापन
शामली भैंसवाल रोड हरदेव नगर में आयोजित सपा के कार्यक्रम में बोलते मिठाई लाल । सपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सपा आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कि डाॅक्टर आंबेडकर के जीवन संघर्ष को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने जातिवाद के विरोध में लगातार संघर्ष किया। अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों को समानता का अधिकार देने के लिए संविधान में व्यवस्था की।
बृहस्पतिवार को भैंसवाल रोड हरदेव नगर में सपा की दलित-मुस्लिम, अल्पसंख्यक पंचायत में सपा आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि दलित एवं पिछड़े समाज के लिए मायावती ने काम किया, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में केवल अखिलेश यादव ही भाजपा को चुनाव में हराकर दलितों एवं पिछड़ों के संवैधानिक अधिकार को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि अनुसूचित एवं पिछड़ी जातियों के युवाओं की सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी समाप्त कर रही है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलेक चंद ने अनुसूचित जाति की बस्तियों में स्कूल बंद करने को भाजपा की साजिश है।
विज्ञापन

सपा आंबेडकर वाहिनी के ज़िलाध्यक्ष अनिल क़ोरी ने कहा कि पीडीए पंचायतों में अनुसूचित जातियों की बड़ी हिस्सेदारी रही है तथा 2027 में सभी मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। अध्यक्षता कर रहे अशोक चौधरी ने मिठाई लाल भारती जी का शामली पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राव तफरुज, भूपेंद्र सैनी, डाॅ. हामिद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें