फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने हमला कर पहाड़ा को किया घायल

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र में मिले पाहडे़ का इलाज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आवारा कुत्तों ने हमला कर पहाड़ा को किया घायल
विज्ञापन

बाबरी (शामली)।बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू के जंगल से आवारा कुत्तों ने हमला कर पहाड़ा को घायल कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर कुत्तों से पहाड़ा को छुड़वाकर जान बचाई। पुलिस ने वन विभाग की टीम के पहाड़ा सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव भाज्जू के जंगल से आवारा कुत्ते एक पहाड़ा का पीछा करते हुए उसे नोंच रहे थे। घायलावस्था में पहाड़ा गांव की तरफ दौड़ते हुए आया। घायल पहाड़ा अपनी जान बचाने के लिए गांव भाज्जू में घुस गया। यह देखकर किसी ग्रामीण ने बाबरी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबरी की भाज्जू पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर राजकमल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पहाड़ा की जान बचाई तथा वन विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद घायल पहाड़ा को भाज्जू चौकी लाकर पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया। वन विभाग शामली की टीम ने घायल पहाड़ा को अपने साथ ले गई। डीएफओ धर्मव़ृत सिंह ने बताया कि भाज्जू में हिरन को आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। वन दरोगा आदित्य शर्मा मौके पर गए थे। पशु चिकित्सक उदयभान को बुलाकर उपचार कराया गया है। पहाड़ा को वन विभाग की नर्सरी में रखा गया है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें