शामली। बृहस्पतिवार को अस्पताल रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दो युवक पहुंचे और संचालक से मास्क मांगे। स्टोर संचालक ने बताया कि यह होलसेल का स्टोर है। इतना कहते ही उक्त युवकोें ने उससे गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी। आसपास के स्टोर संचालकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।