फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दीपावली से पहले पटाखों का जखीरा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस ने रविवार देर रात बंद पड़ी एक पटाखा फैक्टरी के अंदर पटाखे बनाने, एक मकान के अंदर उनका भंडारण की सूचना पर छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी वांछित हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव रामड़ा तपनपुर से पहले एक बंद पड़ी पटाखा फैक्टरी में छापा मारा। पुलिस ने मौके से 48 कार्टून के अंदर भरे फुलझड़ी के करीब 11650 पैकेट बरामद किए। पुलिस ने मौके से शाहरुख निवासी कप्तान नगर पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यहां पर पटाखे तैयार करके आसपास के बाजारों में सप्लाई करने का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसके अलावा रात में ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला सरावज्ञान शीतला माता के पास विशु सिंघल के मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर विशु और दीपक गर्ग मौके से भाग गए। इस दाैरान पुलिस ने मौके से गांव रामडा निवासी डिंपल को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने मकान की ऊपरी मंजिल से 169 पैकेट सुतली बम, 14 पैकेट रॉकेट बम, 51 पैकेट फुलझड़ी, पांच पैकेट बुलेट बम, चार पैकेट चक्का स्पेशल, चार पैकेट अनार, 6 पैकेट चरखी, 6 पैकेट बुलेट बम, 20 पैकेट फुलझड़ी, 30 पैकेट फ्लावर शाॅट, 20 पैकेट अनार बम, 33 पैकेट माचिस बम, 9 पैकेट बुलेट बम, पांच पैकेट बिग चक्कर, 279 पाउच बिजली बम, 8 पैकेट डीलक्स रैकेट बरामद किए। पुलिस ने आरोपी डिंपल को गिरफ्तार करने के साथ ही तीनों आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

-प्रतिबंध के बावजूद दीपावली से पहले तैयार किया था पटाखों का जखीरा
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सहित एनसीआर में पटाखे बनाने, बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं प्रतिबंध के बावजूद गांव रामडा के पास बंद पड़ी एक फैक्टरी में अवैध पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा मोहल्ला सरावज्ञान में भी अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था, जिन्हें दीपावली पर्व पर महंगे दामों पर बेचा जाना था। इससे पहले पुलिस ने फैक्ट्री व मकान के अंदर से पटाखों का जखीरा बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें