फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर एसटीएफ की रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद में पूरी तैयारी चल रही है। परीक्षा दो दिनों तक दो-दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए जनपद में 11 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। सभी केंद्रों पर कोई भी गड़बड़ी न हो इसके लिए एसटीएफ की विशेष निगरानी रहेगी। वहीं, सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। एएसपी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ-साथ लखनऊ से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 17 और 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश की 60244 पदों पर परीक्षा होने जा रही है। परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए जनपद में पूरी तैयारी चल रही है। सभी केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी व अन्य सुरक्षा को लेकर सभी जांच की जा रही है। इस परीक्षा से पहले ही जनपद बागपत में सॉल्वर गैंग पकड़ा गया है। सॉल्वर गैंग का सरगना शामली के गांव भाज्जू का रचित चौधरी बताया गया। परीक्षा में कोई धांधली ना हो सके, इस बार सभी केंद्रों पर पुलिस बल के साथ-साथ एसटीएफ की भी विशेष निगरानी रहेगी। सभी केंद्रों पर नजर रखने के लिए 15 फरवरी को परीक्षा कराने वाली कंपनी द्वारा एएसपी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ से भी विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें