फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली सादात कट के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार हाईवे पर पलट गई, जिसमें कार चालक व महिला घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर कलालटी निवासी श्रीचंद्र पुत्र हरज्ञान सिंह, वेदपाल पुत्र लीला, विजयराम पुत्र मामचंद थानाक्षेत्र के गांव बिड़ौली सादात में तेहरवी में शामिल होने जा रहे थे। जब उन्होंने मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव बिड़ौली सादात जाने वाले कट में बाइक मोड़ी तो उसी समय पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक समेत उस पर सवार तीनों लोग दूर जा गिरे और कार भी पलट गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर श्रीचंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में टक्कर लगने के बाद पलटी कार में सवार चालक और महिला भी घायल हो गई। बिड़ौली चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि बाइक सवार तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी थी, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें