कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायते सुनती एसडीएम मनी अरोडा
- फोटो : SHAMLI
कैराना। तहसील में एसडीएम मणि अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जे, जमीन विवाद, पेंशन आदि से संबधित 37 शिकायतें आईं। इस दौरान गंदराऊ निवासी लोकेश ने श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। मलकपुर निवासी सुमन देवी ने दुर्गा मंदिर वाली गली में जलभराव की शिकायत की। नेत्रपाल निवासी डुंडुखेडा ने गांव में गंदगी की शिकायत की। असजद निवासी गढ़ी मियां ने प्राथमिक विद्यालय में गंदगी की शिकायत की। सुरेंद्र निवासी पावटी कला ने सरकारी नल पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस दौरान तीन शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर तहसीलदार रनबीर सिंह के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जनसेवा केंद्र संचालक एसडीएम से मिले
कैराना। मंगलवार को कैराना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के जनसेवा केंद्र संचालक पहुंचे। उन्होंने एसडीएम मणि अरोरा को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वे शासन द्वारा जारी नियमानुसार जन्म, मृत्यु और जाति प्रमाणपत्र आदि का पंजीकरण करते आ रहे हैं, जो उनके परिवार की जीविका का साधन बन चुका हैं। एक फरवरी 2020 से उनके केंद्रों से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग कि है कि उनकी जीविका को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भांति जनसेवा केंद्रों पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों की पंजीकरण की सुविधा खुलवाई जाएं। इस दौरान तसव्वर अली, नोमान, मोहम्मद हुसैन, तालिब, मुस्तकीम, अजमल शमशाद, नवाजिश, अमजद अली व आसिफ चौधरी आदि मौजूद रहें।