शामली कांवड लेकर गुजरते शिवभक्त
- फोटो : SHAMLI
डीजे की धुन पर शिवालयों की ओर बढ़े कदम
शामली। शुक्रवार को महाशिवरात्रि होने से हरिद्वार से डाक और पैदल कांवड़ियों का रैला उमड़ पड़ा। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब के शिवभक्तों की पूरे दिन डीजे लगी डाक और पैदल कांवड़ में देश भक्ति का रंग चढ़ा नजर आया। भगवान आशुतोष के भजन पूरे दिन गूंजते रहे। डाक और पैदल कांवड़ियों में शिवालयों में पहुंचने की होड़ लगी रही।
बुधवार शाम से हरिद्वार से डाक और पैदल कांवड़ का रैला उमड़ पड़ा। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब जाने वाले कांवड़ियों की धूम रही। दस- दस मिनट में पूरे दिन डीजे लगी डाक, पैदल कांवड़ का आगमन जारी रहा। भगवान आशुतोष के भजनों से हरिद्वार मुजफ्फरनगर, शामली-पानीपत मार्ग पर बोल बम बम के जयघोष से शिवमय का नजारा बन रहा है। 24 घंटो में हरिद्वार से हरियाणा के लिए दस हजार कांवड़ियां रवाना हो चुके है।ं डाक और पैदल कांवड़ियां तिरंगा केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। पानीपत- शामली, मुजफ्फरनगर और करनाल जाने वाले मार्गों पर हरियाणा के रोहतक, भिवानी, हिसार, हांसी गोहाना, पानीपत-करनाल के शिवभक्त गुजरे हैं। इसके अलावा बाइकों पर हरिद्वार जाने के लिए शिवभक्तों की होड़ मची रही। कांवड़ियों की व्यवस्था के लिए शहर में चौराहों, तिराहों पर पुलिस को तैनात किया गया था।