बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बंधी बकरी व खेलते बच्चे।
- फोटो : SHAMLI
राष्ट्रपिता की प्रतिमा बदहाल
शामली। दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देश भर में समारोह आयोजित किए जाएंगे। वहीं बाबरी क्षेत्र के हिरनवाड़ा गांव में राष्ट्रपिता की प्रतिमा बदहाल स्थिति में हैं।
वर्ष 1996 में मुजफ्फरनगर के तत्कालीन डीएम शत्रुघ्न सिंह ने हिरनवाड़ा गांव के मुख्य चौराहे पर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। राष्ट्रपिता जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर धूल जमने के साथ ही प्रतिमा के चबूतरे पर मवेशी भी गंदगी कर रहे हैं। वहीं पूरे दिन छोटे बच्चे खेलते हैं। ग्रामीणों ने प्रतिमा के पास कूड़ा करकट व ईंट डालकर कब्जा किया हुआ है। लेकिन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के पूर्व किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या ग्राम प्रधान ने ध्यान नहीं दिया गया है। संवाद