फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव बलवा में पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

शामली। बलवा गांव में कैराना क्षेत्र के पूर्व सांसद हुकुम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।
बलवा गांव के युवाओं ने हुकुम सिंह की प्रतिमा की स्थापना की है। बुधवार को मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व अन्य नेताओं ने इस प्रतिमा का अनावरण किया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने हुकुम सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में मृगांका को हराकर जो गलती हुई, आगामी चुनाव में इसे दूर किया जाएगा। इस दौरान भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, भाकियू उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान, हरियाणा के संभालका के पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर, चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, चंदन चौहान, अतुल प्रधान, हरबीर मलिक, सांसद प्रदीप चौधरी के पुत्र अशुंमन चौधरी और कुंवर दिव्य प्रताप मौजूद रहे। संचालन श्रवण चौहान ने किया। उधर, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग, मीना कुमारी, उषा रानी, अतुल वर्मा, मीनाक्षी, मधु तोमर, संजीव पंवार मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव बलवा में पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यअ?- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव बलवा में पूर्व सांसद स्व हुकुम सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में हवन करते ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें