फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन में जल्द शुरू होगा रजिस्ट्री कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय की मांग शीघ्र पूरी होने वाली है। शासन ने रजिस्ट्री कार्यालय के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी है। सहायक महानिरीक्षक निबंधक शामली ने तहसील कार्यालय पर भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसील ऊन की स्थापना हुए पांच वर्ष बीत गए, लेकिन अभी तक रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना नहीं हो पाई। करीब एक वर्ष पूर्व शासन से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया, लेकिन धनराशि अवमुक्त तथा निबंधक की नियुक्ति न होने के कारण रजिस्ट्री कार्यालय शुरू नहीं हो पाया। शासन ने रजिस्ट्री कार्यालय के लिए एक लाख रुपये जारी किए हैं, जबकि मांग पांच लाख की भेजी गई थी। एसडीएम स्तर से तहसील में भवन देने के लिए प्रस्ताव पूर्व में ही भेजा जा चुका है। तहसील में ऊपरी मंजिल पर स्थित बड़े हाल को रजिस्ट्री कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है।
बुधवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधक शामली मेवालाल पटेल ने भवन का निरीक्षण किया। बताया कि शासन से एक लाख की धनराशि कार्यालय के फर्नीचर व कंप्यूटर हेतु भेजी गई है। शीघ्र ही भवन में फर्नीचर और कंप्यूटर की व्यवस्था कर दी जाएगी। कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद रजिस्ट्री कार्यालय शुरू किया जाएगा। एसडीएम ऊन मणि अरोरा ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय के लिए ऊपरी मंजिल पर बड़े हाल को दिया गया है। शीघ्र ही रजिस्ट्री कार्यालय शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें