शामली। नोएडा में पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के चार उद्यमी खांड, क्राफ्ट पेपर, हाइड्रॉलिक मशीन, रेडीमेड गारमेंट का उद्यमी स्टाॅल लगाएंगे। ट्रेड शो की तैयारियो ंके लिए जिले के उद्यमियों ने तैयारियां शुरू कर ली है।
नोएडा पांच दिवसीय मेले की तैयारियों के संबंध में निदेशक आयुक्त उद्योग के विजयन पांडे ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिले के जिला उद्योग केंद्र के निदेशकों को कानपुर में 19- 20 सितंबर में आयोजित बैठक में बुलाया है। कानपुर में दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए शामली और मुजफ्फरनगर जिला उद्योग केंद्र की निदेशक जेस्मिन फौजदार रवाना हो गई है।
जिला उद्योग केंद्र की निदेशक जेस्मिन फौजदार ने बताया कि निकिता पेपर मिल के डायरेक्टर अभिनव बंसल नोएडा मेले में क्राफ्ट पेपर, मीमला गांव के योगेश कश्यप खांड और शामली के सुनील गर्ग रेडीमेड गारमेंट का स्टाॅल लगाएंगे। गोहरनी गांव के रुद्र ग्रामोद्योग की ओर से हाइड्रोलिक मशीन का स्टाॅल लगाएगा। उन्होंने बताया कि नोएडा के पांच दिवसीय मेले के उद्यमियों के स्टाॅल सलेक्ट कर लिए गए हैं।