थानाभवन (शामली)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की पुलिस ने कस्बे के मेडिकल स्टोर पर तीन घंटे तक छापामारी की। यहां से पुलिस को कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लिया है।
कस्बे में बुधवार की शाम हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सब इंस्पेक्टर गुरुनाथ सिंह ने थाने में आमद दर्ज कराई। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की। बताया कि बीती 30 जुलाई को हरियाणा के एक ड्रग सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था। उसने पूछताछ में थानाभवन के मेडिकल स्टोर संचालक का नाम बताया। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर निधि पाण्डेय भी मौके पर पहुंचीं।
ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पाण्डे ने बताया कि प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।