फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम और छात्रावास का लोकार्पण

Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। गांव जसाला में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राम सकल गुर्जर ने नवनिर्मित बालक-बालिका छात्रावास एवं ग्रामीण स्टेडियम का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री ने युवाओं के  लिए स्टेडियम में आठ करोड़  रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक लगवाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जसाला में निर्माणाधीन स्टेडियम में शासन की ओर से दो करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बालिका एवं बालक छात्रावास ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रामसकल गुर्जर ने गांव में पहुंचकर छात्रावास का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्य मंत्री का पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सुजीत कुमार और ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमें केवल प्रतिभावान खिलाड़ियों को   निखारना होगा। जिससे खिलाड़ी अपने गांव, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने गांव जसाला में बने स्टेडियम में शीघ्र ही आठ करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक लगवाए जाने का आश्वासन दिया। सपा एमएलसी वीेरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सकार छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी वीेरेंद्र  सिंह और संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख सतबीर सिंह मलिक ने किया। इस दौरान प्रवीण प्रधान, संदीप प्रधान, वकील जंग, संजीव चौधरी ग्राम प्रधानपति गंगेरू, रणवीर सिंह प्रधान सहित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें