फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीरामलीला का शुभारंभ

Fri, 09 Oct 2015 01:05 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। रामलीला महोत्सव प्रारंभ होने के साथ ही नगर में शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं, दूसरी ओर नगर में वीडियो रामायण का शुभांरभ भी किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम नगर के श्री रामलीला मंडप पंचवटी भवन मोहल्ला रायजादगान से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात बैंड बाजे और झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला रायजादगान, मोलानान, कानून गोयान, शेखजादगान, मेन बाजार, जैन स्थानक, जैन मंदिर से रेलवे रोड से होते हुए कैराना रोड स्थित रामलीला पंचवटी मैदान पर जाकर संपन्न हुई।

झांकियों में श्री गणेश भगवान, वीर बजरंग बली, शिव विवाह के साथ भगवान महाकाल की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रामलीला मंचन कमेटी के प्रबंधक राम कुमार सिंघल ने बताया कि 24 अक्तूबर तक रामलीला का भव्य आयोजन होगा। 26 अक्तूबर को रामलीला संपन्न होगी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बुधवार को श्री पंजाबी धर्मशाला में वीडियो रामायण का शुभारंभ भगवान गणेश पूजन के साथ किया गया। पंजाबी धर्मशाला में वीडियो रामायण का शुभांरभ मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग  ने किया। इस दौरान मोहन लाल चावला, महावीर प्रसाद अग्रवाल, तनुज, अनिल मित्तल, राधेश्याम शर्मा, राम रिछपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें