फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश ने जीती फर्राटा दौड़

Fri, 06 Nov 2015 01:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कसबे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर और शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे उड़ाने के बाद ध्वजारोहण कर किया। इसमें ऊन, कैराना, शामली तहसील क्षेत्र के कॉलेजों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें डीएवी इंटर कॉलेज ऊन के आकाश ने फर्राटा जीती।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कसबे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, देवी उमरा कोर इंटर कॉलेज बनत, वीवी इंटर कॉलेज शामली, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, संत आशाराम इंटर कॉलेज झिंझाना, कल्याणकारी गुरुकुल इंटर कॉलेज भैसवाल, चौधरी मान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला समेत कई कॉलेजों के बच्चों ने भाग किया।

 खेलों के शुभारंभ पर पहुंचे जिलाधिकारी ओपी वर्मा और एस पी शामली विजय भूषण ने कहा  खेलो से जहां शारीरिक विकास होता है। वहीं देश को एक नई प्रतिभा मिलती है। खेल जीवन में जरूरी है।
विज्ञापन


 अतिथियों के स्वागत में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान के बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटिका प्रस्तुत की। देवी उमरा कौर के बच्चों ने  गीत गाकर योग के माध्यम से शरीर को कैसे स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

 इसके बाद 100 मीटर दौड़ हुई। इसमें पहले स्थान पर डीेएवी इंटर कॉलेज ऊन के आकाश, दूसरे पर अमर राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना और तीसरे स्थान पर वीवी इंटर कॉलेज शामली का रोहित रहा।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र मित्तल और प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। कॉलेज के अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

 इसमें अमित मलिक प्रधानाचार्य कंडेला, रुचिका ढाका प्रधानाचार्य जैन इंटर कॉलेज शामली, उषा सहरावत प्रधानाचार्य, रण सिंह जयसीता राम झिंझाना, श्रीमती मीना कुमारी हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली, डॉ. सीमा वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज कांधला, राम मेहर सिंह लियाढ़, महेंद्र दत्त शर्मा झिंझाना,  राकेश पीटीआई, योगेंद्र मलिक आर के शामली, अमर पाल शामली, नरेश तोमर आदि              उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें