फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मालैंडी में ड्रोन की अफवाह फैलाना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मालैंडी में ड्रोन की फर्जी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुड़ाना में चोरों की सूचना पर पुलिस ने रातभर पहरा दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मालैंडी निवासी अनीस ने बुधवार रात को डायल 112 पर कॉल कर गांव में ड्रोन उड़ने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गांव में ड्रोन की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अनीस ने गढ़ीपुख्ता थाने पर भी दोबारा यही सूचना दी। जब पुलिस दोबारा गांव पहुंची और फिर से तलाश की गई, तब भी कोई ड्रोन नहीं मिला। पुलिस को संदेह होने पर जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वह फर्जी सूचना देने की बात कबूल करने लगा। इसके बाद पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रामसेवक गौतम ने कहा कि ड्रोन और चोरों की अफवाहें फैलाकर लोग ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहे हैं। इस तरह की झूठी सूचनाओं से पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। अब किसी भी अफवाहबाज को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना को फैलाने से बचें, और अगर किसी को कोई संदेह हो तो पहले स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें