फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होली चाइल्ड ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में होली चाइल्ड टीम ने शामली एसएमएन शेर को पांच विकेट से हराकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएमएन शेर टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 280 रन बनाए। टीम के अभिषेक चौधरी ने 46 गेंदों में 121 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और आठ चौके शामिल रहे। वहीं, शाहरुख ने 43 गेंदों में 106 रन ठोके, जिनमें 10 छक्के और नौ चौके जड़े। गेंदबाजी में हर्ष मलिक ने चार ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि उज्ज्वल वत्स ने एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी होली चाइल्ड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 19 ओवर में पांच विकेट पर 282 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के विनित चौधरी ने 44 गेंदों पर 125 रन की पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। वहीं, हर्ष मलिक ने 36 गेंदों में 77 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम जैन ने दो और निशांत ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच विनित कुमार को चुना गया। एकेडमी के कोच शुभम तरार ने बताया कि अब तक किसी भी टीम ने 19 ओवर में इतने रन नहीं बनाए थे। होली चाइल्ड टीम ने यह नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें