फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजनौर के युवक ने साउथ अफ्रीका मंे एके-47 और ग्रेनेड का किया प्रदर्शना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नांगलसोती। बिजनौर के गांव सौफतपुर के रहने वाले मैजुल ने साऊथ अफ्रीका से अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एके-47 और ग्रेनेड का प्रदर्शन किया। युवक की हथियारों के साथ वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। आरोपी के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की, साथ ही आरोपी के बैंक खातों में लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल तीन साल पहले सैलून की दुकान पर काम करते हुए साऊथ अफ्रीका गया था। उसके पिता दुबई में रहकर काम करते हैं। घर पर केवल उसका छोटा भाई, मां और दादा ही रहते हैं। पिछले दिनों मैजूल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर एके 47 और ग्रेनेट का प्रदर्शन किया। जोकि अपने हाथों में असलहा लिए हुए साफ नजर आ रहा है। यह वीडियो के आधार पर किसी ने पुलिस से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ही शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई।
नांगल थाना पुलिस ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले तीन साल से साउथ अफ्रीका में रहकर काम करता है। युवक के पिता शौकीन पिछले पांच साल से दुबई में रह रहे हैं। युवक के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के बैंक खातों की पड़ताल भी जा रही है। इसके साथ अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे युवक से मैजुल के फोटो का मिलान किया जा रहा है। युवक का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं मिला। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।ो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें