जलालाबाद। क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में चल रहे ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट देखने को क्षेत्र के हजारों लोग पहुंच रहे हैं।
टूर्नामेंट में हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली आदि प्रदेशों आई टीम हिस्सा ले रही हैं। दर्शक भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। बुधवार को दूसरे दिन खेल में लगभग 25 टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दथेड़ा शामली की टीम ने कलसी सहारनपुर को, गौसगढ़ ने मुढे़ठ को, टडरक ने कुतुबगढ़ को, टांडानेवी ने पथरपुर को, टांडानेवी बी ने करनाल को, उत्तराखंड पुलिस हरिद्वार ने पोली हरियाणा को, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सताना पानीपत को, धनौरा ने चरण सिंह स्टेडियम मुजफ्फरनगर को, ब्रह्मपुर पानीपत ने जलालपुर हरियाणा को, नांगल ने लिब्बारेड़ी उत्तराखंड की टीम को हराया।
तीसरे राउंड के खेल में दथेड़ा ने पानीपत टीम को, नांगल ने गौसगढ़ को हराया। दर्शकों ने वाहवाही कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। समस्त गंदेवड़ा निवासी पूरी लग्न से बाहर से आई टीमों की मेजबानी कर रहे हैं। रेफरी आजेश कुमार, ओमकुमार, जयकुमार ने निर्णायक (रेफरी) की भूमिका निभाई। खेल व्यवस्था में चौधरी प्रह्लाद सिंह, प्रतीक चौधरी, लोकेंद्र, बिट्टू फौजी, नीटू मलिक, अतुल कुमार, अंशुल कुमार, चौधरी महावीर सिंह का सहयोग रहा।