फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पून रेस में गविश और दिशा अव्वल

Wed, 30 Dec 2015 01:08 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएसएम स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन सैक रेस, हर्डल रेस, दौड़ और स्पून रेस आदि में छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर सौहार्द के साथ खेलने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने योगा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान शिवालिक, विंध्याचल, अरावली व नीलगिरी हाउस की टीमों ने भाग लिया।

 सैक रेस बालक वर्ग में लक्ष्य मलिक व बालिका वर्ग में एंजल, हर्डल रेस बालक वर्ग में अभिषेक व बालिका वर्ग में खुशी, 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में माहिवाल व बालिका वर्ग में तनीषा, वन लैग रेस बालक वर्ग में अर्पित व बालिका वर्ग में खुशी, वन लैग रेस बालक वर्ग में वंशु व बालिका वर्ग में सानिया, स्पून रेस बालक वर्ग में गविश व बालिका में दिशा मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंडर चेयर रेस बालक वर्ग में दीपांशु व बालिका वर्ग में विशु, राइटिंग रेस बालक वर्ग में कृष व बालिका वर्ग में वंशिका, स्लो साइकलिंग बालक वर्ग में विशाल व बालिका वर्ग में निशु, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम व बालिका वर्ग में विशी मलिक, स्कीपिंग रेस बालिका वर्ग में विशि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल मैनेजर छाया सिंह, विकास मोहन केडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें