फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक विचारधारा है संत निरंकारी मिशन: मोहनलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली से आए संत निरंकारी मिशन के प्रचारक मोहनलाल ने कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई प्रचलित धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक विचारधारा है। उन्होंने लोगों से जाति धर्म से ऊपर उठकर आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरणसिंह बारातघर में आयोजित सत्संग में बोलते हुए प्रचारक मोहनलाल ने कहा कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज जगत में शांति दूत बनकर प्रकट हुई है। उनका उद्देश्य समाज में प्रेम बढ़े, नजदीकियां बढ़े और दूरियां घटे। इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए संत निरंकारी मिशन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन विश्व बंधुत्व की स्थापना कर रहा है। निरंकार मिशन निराकार भगवान प्रभु की जानकारी प्राप्त करने के बाद भक्ति करते हुए मर्यादित जीवन जीने की पद्धति है। निराकार परब्रह्म सृष्टि के कण कण में व्याप्त है। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन शामली ब्रांच के इंचार्ज राजकुमार ने मिशन के लोगों से कहा कि 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली रोड पर स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मानव सेवा के लिए रक्तदान करें। इस अवसर पर सेवादल संचालक महावीर,निर्देश, बाबूराम, सीमा, संतोष, माया, सुषमा, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें