जिले के 292 राजस्व ग्रामों में विशेष सफाई शुरू
शामली। कोरोना वायरस के प्रभाव को खत्म करने के लिए जिले के 292 राजस्व ग्रामों में स्थित सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन किए जाने का कार्य शुरू कर दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि जिले के हॉटस्पॉट क्षेत्रों को भी नियमित रूप से सैनिटाइज कराया जा रहा हैं। ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों एवं मस्जिदों से आवश्यक प्रचार-प्रसार के माध्यम से डीएम का कोरोना संक्रमण से बचाव का ऑडियो निरंतर प्रसारित कराया जा रहा हैं। जिससे ग्रामीणों में कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता पैदा की जा सके। उधर, गढ़ीपुख्ता में मालैंडी के प्रधान उत्तम कुमार जाखड़ ने करावड़ा माजरा व पीएनबी में सैनिटाइज कराया। मौके पर विजय, जोनी, आशीष, सौरव, डॉ. जयराज, हरेंद्र मौजूद रहे।