फोटो
जलालाबाद। कस्बे के मोती बाजार में दुकान से सोमवार को युवक दुकान पर रखा स्पीकर हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की जानकारी सोमवार शाम को उस समय हुई जब दुकान मालिक योगेश शर्मा रात में में दुकान बंद करने लगे, तभी स्पीकर गायब मिला, लेकिन रात होने के कारण उस वक्त किसी को सूचना नहीं दी। मंगलवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस सीसी टीवी कैमरे की मदद से चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीसी टीवी में चोर स्पीकर ले जाता दिखाई दें रहा है, जिसकी पहचान कराई जा रही है। कस्बे के मेन बाजार, मोती बाजार में अलग अलग दुकानों से सामान चुराने की यह चौथी घटना है, जिनमे से अभी तक किसी का भी खुलासा नहीं हुआ है। इसे लेकर व्यापारियों में रोष है। संवाद