सहारनपुर में सांसद इकरा हसन से एडीएम द्वारा दुर्व्यवहार के विरोध में सपा युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने शामली कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
शामली जिला सपा युवजन सभा कार्यकर्ताओ ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान प्रदर्शन भी किया किया । सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन के साथ एडीएम द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर के नेतृत्व में युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में कहा कि सांसद इकरा हसन सहारनपुर नगर पंचायत छुटमलपुर की चेयरपर्सन शमा परवीन के साथ जन समस्याओं को लेकर एडीएम सहारनपुर से मिलने पहुंचीं थीं, लेकिन उन्हें दो घंटे तक बैठाकर टालने की कोशिश की गई। बाद में एडीएम सहारनपुर ने जन समस्याएं उठाने पर सांसद को बाहर जाने को कह दिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद के साथ एडीएम की ओर से किया गया जनप्रतिनिधि की गरिमा का अपमान है, बल्कि उनके संसदीय विशेषाधिकारों का भी हनन है। युवजन सभा ने मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर ठाकुर शेरसिंह राणा, रविंद्र पाल, चौ. कलीम हसन, रिजवान अंसारी, इमरान राणा, अश्वनी गुर्जर, सोनू मंसूरी, जमीर चौहान, शमशेर जंग, विनीत रोड, अफसरून, सलीम, इंतजार, कादिर हसन, सुरेन्द्र सिंह ताना, राजन तेजान और वकील समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।