सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि
शामली। मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ऐसे नेता रहे जब देश की सबसे मजबूत पार्टी कांग्रेस को चुनौती दी। प्रदेश में गैर कांग्रेसी दलों की सरकार बनवाई। उन्हें उत्तर प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला। उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को लागू करते हुए गरीबों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों के लिए मुफ्त साइकिल, कन्या विद्या धन, मुफ्त सिंचाई, मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई की योजनाओं को लागू कराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों में नेताजी मुलायम सिंह का फोटो जरूर लगाएं।
इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी कहा कि मुलायम सिंह जैसा नेता होना बहुत कठिन है, उन्होंने गांव की गलियों से लेकर संसद भवन तक गरीब, पिछडों, किसानों की आवाज को बुलंद किया। रालोद नेता राजन जावला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को शरीफ प्रधान, राशिद पहलवान, मांगेराम प्रधान, प्रदीप सिंभालका, रवि बालियान, चौधरी विनय पंवार, आबाद बाबरी, मांगेराम मलिक, राहुल तेजान, किरणपाल सल्फा, धर्मेंद्र कश्यप, गोपाल करोड़ी, सच्चू प्रधान, राजन जावला आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्षता धर्मवीर निर्वाल ने की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित सपा नेता विजय कौशिक के कैंप कार्यालय पर यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित अजय शर्मा ने मंत्रोचार के साथ यज्ञ और शांति पाठ कराया। यजमान बाबा संजय कालखंडे और पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप रहे। यज्ञ के बाद वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संचालन राशिद अली ने किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, इकरा हसन, अशोक निर्वाल, नफीस राणा, बाबा शौकेंद्र, कलीम हसन, रिजवान राजा, विजय कौशिक, शमशाद हसन आदि मौजूद रहे।
शामली में सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI