शामली सपा जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
तहसील स्तर पर ज्ञापन देगी सपा
शामली। पार्टी कार्यालय पर आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने 21 सितंबर को तहसील मुख्यालयों पर प्रस्तावित ज्ञापन देने के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राव तफरूज, शरीफ प्रधान, नीरज पहलवान, डा. सत्यपाल कश्यप, सालिम अंसारी तथा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन दिए जाएंगे। बैठक में शामली विधानसभा क्षेत्र के लिए मांगे राम मलिक, कैराना के लिए डा. सत्यपाल कश्यप, थानाभवन के लिए राव तफरूज को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तथा नासिर प्रधान टपराणा को महासचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदीप सहपत, डा. राजपाल सिंह, मास्टर चंद्रभान शर्मा, आबाद बाबरी, अब्दुल गफार, रहमान राणा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शरीफ प्रधान ने तथा संचालन जावेद जंग ने किया।