आईआईटी पटना में रिसर्च के लिए आशना को मिला प्रवेश
शामली। शहर केे मोहल्ला आर्यपुरी नाला पटरी निवासी होनहार आशना गोयल को आईआईटी पटना में गणित विषय पर पीएचडी करने के लिए प्रवेश मिला है। बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। डा. वीरेंद्र गोयल की बेटी आशना ने बताया कि बचपन से ही गणित उनका मुख्य विषय रहा है। सिल्वर बेल्स स्कूल से 12वीं करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी गणित ऑनर्स व दो साल पहले एमएससी गणित से करने के बाद गेट की परीक्षा पास की। अब उन्हें रिसर्च के लिए आईआईटी पटना में प्रवेश मिला है। आशना ने इस सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह सपना बचपन से ही देखा था जो आज साकार हुआ है।