कैराना। सोमवार शाम एसपी अभिषेक ने फोर्स के साथ में कस्बे के मुख्य मार्ग पर एसडीएम आवास तक पैदल भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान दुकानों के बाहर अतिक्रमण मिलने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर सड़क पर खड़ी पिकअप गाड़ी व प्राइवेट बस का भी चालान किया। एसपी ने संदिग्ध बाइक सवारों को रुकवाकर उनसे पूछताछ की। कागजात की जांच भी की गई। इसके बाद एसपी ने मुख्य चौक बाजार सहित अन्य बाजारों में भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को सड़क पर वाहन खड़े करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने तथा अतिक्रमण हटवाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दस मोहर्रम को लेकर भी पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे। संवाद