फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं में रार, तहरीर दी

Fri, 08 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। समाजवादी पार्टी से जुड़े दो युवा नेताओं के बीच टकराव हो गया है। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के करीबी उस्मान सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि उस्मान व उसके साथियों ने राशिद पहलवान पर हमला कराने के लिए एक युवक को उकसाया और 50 हजार रुपये देने का ऑफर किया। वहीं, उस्मान का कहना है कि राशिद पहलवान के खिलाफ रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें समझौते के लिए राशिद पहलवान अनर्गल आरोप लगा रहा है। 

बृहस्पतिवार को राशिद पहलवान ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शहर के मोहल्ला नानूपुरा निवासी उस्मान, शहजाद कुरैशी निवासी आजाद चौक, नौशाद निवासी गुलशनगर तता तहसील निवासी काजीवाडा उससे रंजिश रखते हैं। इसी के चलते 26 जनवरी को नौशाद और उस्मान ने उस पर जानलेवा हमला और फायरिंग कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट शामली कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने मोहल्ला नोकुआ निवासी मुस्तकीम से पांच अप्रैल की शाम बात करके कहा कि राशिद पहलवान के साथ झगड़ा करो और उसको निपटा दो, इसकी एवज में तुम्हें 50 हजार रुपये मिलेंगे तथा और भी फायदा होगा। राशिद पहलवान का कहना है कि इसकी जानकारी होने पर मुस्तकीम से बात की, तो उसने पूरी कहानी बता दी।

इंस्पेक्टर शामली से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, उस्मान का कहना है कि राशिद पहलवान के खिलाफ नौशाद ने रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें शहजाद और तहसीम गवाह हैं। आरोप है कि राशिद पहलवान उस केस में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है।

वहीं, बृहस्पतिवार सुबह भी शहजाद के घर पहुंचकर राशिद पहलवान ने धमकी देकर केस में समझौता करने के लिए कहा। शहजाद की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर आरबी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें