फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कांधला थाने का निरीक्षण करते एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एसपी ने थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने कांधला थाने का निरीक्षण किया। थाना परिसर में खड़े मुकदमों से संबंधित माल के वाहनों के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान थाने में बनी कोविड हेल्प डेस्क पर कर्मचारी और कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी सामग्री मौजूद मिली। रिकार्ड के लिए बनाए गए रजिस्टर भी उपलब्ध मिले। थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव और प्रविष्टियां अपडेट मिली। उन्होंने गुंडा, गैंगस्टर और टॉप-10 अपराधियों की निगरानी करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना प्रभारी से कहा गया कि हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 और सक्रिय अपराधियों की सूची के अलग-अलग बोर्ड बनवाकर थाने पर लगाएं। टॉप-10 अपराधियों की सूची की प्रत्येक माह समीक्षा करते हुए उसमें जरूरी संशोधन किए जाएं। बैरक में बिजली-पानी और साफ-सफाई ठीक पाई। एसपी ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें