फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मुस्लिमों को दिया धोखा : हकीमुद्दीन

Mon, 01 Feb 2016 01:11 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन के गांव सोंता रसूलपुर में जमीयत उलेमा की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि जमीयत उलेमा ए हिन्द ने हमेशा कौम की आड़े वक्त में रहनुमाई की और आजादी की जंग में जमीयत के अकाबरीन ने अपनी जान की कुरबानी देने से भी गुरेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने घोषणा पत्र में मुसलमानों को पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण देने और मुस्लिम बस्तियों में कॉलेज खोलने जैसे बड़े-बड़े वादे किये थे।
विज्ञापन


 अब सरकार बने चार साल हो चुके हैं, लेकिन सपा ने अपना वादा नहीं निभाया। आगामी 14 फरवरी को मेरठ के फैज ए आम इंटर कॉलेज में जमीयत के महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान, जिलाध्यक्ष मौ. आकिल कासमी, मौ. यामीन कासमी, मौ. यासीन, मौ. मुस्तकीम, मौलाना हकीमुद्दीन और मौ. आकिल कासमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें