शामली। जनपद के कांधला क्षेत्र निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। युवक की कोविड अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या घटकर आठ रह गई है।
मंगलवार को मेरठ मेडिकल से शामली जनपद के 128 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक सभी रिपोर्ट नेेगेटिव है। इनमें कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी कोरोना संक्रमित युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। यह युवक मुंबई से अपने घर लौटा था। इस युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट 29 मई को कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उपचार के बाद कोरोना के लक्षण में सुधार होने पर दूसरी बार सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद युवक को कोविड अस्पताल से छुुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जनपद से 102 सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को 102 सैंपलों की सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें कोरोना संक्रमित युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल से छुट्टी कर घर भेजा गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस आठ रह गए हैं।