फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ सोंटा जिपं वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ सोंटा जिपं वार्ड
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत सदस्य के 19 वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया गया है। वार्ड संख्या 18 सोंटा एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने से इस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए मारामारी रहेगी। इसके साथ ही एससी के लिए आरक्षित हुए वार्ड पांच गढ़ी अब्दुल्ला खां पर भी एससी वर्ग की महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष का चुुनाव लड़ने के लिए सदस्य पद के लिए घमासान होना है। जिले के 19 वार्डों में से केवल वार्ड 18 सोंटा ही एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसके अलावा वार्ड पांच गढ़ी अब्दुल्ला खां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इन दोनों वार्डों से अनुसूचित जाति की महिलाओं में चुनाव लड़ने के लिए घमासान मचेगा। वैसे तो अनारक्षित और महिला के लिए आरक्षित वार्डों पर भी एससी महिला चुनाव लड़ सकती है, लेकिन आरक्षित वार्ड को छोड़कर अन्य वार्डों से चुनाव लड़ने वाले कम ही होते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की चाह में राजनैतिक दलों का फोकस भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों पर ही रहेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण
क्रमांक - सीट का नाम - आरक्षण
1 - उमरपुर - अनारक्षित
2 - महावतपुर - ओबीसी महिला
3 - कैड़ी - अनारक्षित
4 - भैंसानी इस्लामपुर - अनारक्षित
5 - गढ़ी अब्दुल्ला खां - अनुसूचित जाति
6 - पाथुपुरा - महिला
7 - जिजौला - अनारक्षित
8 - भभेड़ी शाहपुर - अनारक्षित
9 - बडौली सादात - महिला
10 - भूरा - ओबीसी महिला
11 - नंगला राई - ओबीसी
12 - मुंडेट कला - महिला
13 - मामौर - महिला
14 - गंगेरू - अनारक्षित
15 - मतनावली - अनारक्षित
16 - लिसाढ़ - ओबीसी
17 - खेड़ी करमू - ओबीसी
18 - सोंटा - एससी महिला
19 - कासमपुर - अनारक्षित
------------------
ब्लॉक प्रमुख पद का आरक्षण
ब्लॉक - आरक्षण
कांधला - एससी महिला
शामली - ओबीसी महिला
ऊन - ओबीसी
थानाभवन - अनारक्षित
कैराना - अनारक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें