फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं राहत, कहीं मुसीबत बरकरार

Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नोटबंदी से परेशान लोगों की बैंकों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। वेतन और पेंशनभोगी भी कैश लेने के लिए बैंकों में पहुंच रहे हैं। जिसके कारण दो दिन से ओर ज्यादा भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के सभी बैंकों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। बैंक खुलते ही कैश लेने के लिए लाइन में अफरातफरी मच गई। वहीं, वेतन वाले और पेंशनभोगी भी बैंकों में कैश लेने पहुंचे। पीएनबी बैंक में सुबह से लाइन लगने के बाद भी सिर्फ दो हजार रुपये ही मिल सके। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के एसबीआई बैंक के बाहर सबसे ज्यादा मिली। एसबीआई को छोड़कर ज्यादातर बैंकों में दोपहर होते ही कैश समाप्त हो गया। ज्यादातर बैंकों के एटीएम भी बंद ही रहे।

कुछ एटीएम में कैश मिला भी तो वहां लंबी लाइन देखी गई। जिसके बाद उनमें एक से डेढ़ घंटे में ही कैश समाप्त हो गया। वहीं, शहर के आसपास के गांव के बैंकों में भी कैश के बिना हालत बहुत ही खराब है। गांव कुड़ाना में पिछले 10 दिनों से 500 पासबुुक जमा है।
विज्ञापन


जिसके बैंक ने कैश ना आने पर नए ग्राहकों की पासबुक जमा करना भी बंद कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। ग्रामीणों ने बताया कि सभी किसानों के खाते गांव के बैंक में ही हैं। पैसे ना मिलने पर न तो खाद और न ही बीज लाया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

वहीं, कुछ लोगों के यहां शादी है लेकिन बैंक से केवल 20 से 30 हजार तक कैश की सुविधा बड़ी मुश्किल से मिली है। बताया कि शादी में 20 हजार से क्या खरीददारी कर ले।

बैंक में पहुंचा कैश, कनेक्टिविटी ने दिया धोखा ः चौसाना। बैंकों के बाहर भीड़ कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को पीएनबी में करीब दो बजे कैश पहुंचा, लेकिन उसके बाद कनेक्टिविटी फेल हो गई। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।

चौसाना के पीएनबी की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पिछले आठ दिन से बैंक कर्मियों के ग्राहकों से अभद्र व्यवहार और दलालों के प्रवेश से असंतुष्ट ग्राहकों ने बैंक में हंगामा कर चुके हैं। आलम है कि अनियमितता के कारण चौसाना के देहात क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

शुक्रवार को बैंक में पैसा नहीं आने के कारण ग्राहक बैंक के सामने ही बैठे रहे और पैसे आने का इंतजार करते रहे। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बैंक को बाहर से ताला लगवा दिया। दोपहर सवा दो बजे कैश आया तो बैंक में इंटरनेट कनेक्टीविटी चली गई। जिससे ग्राहकों को निराश होना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का मानना है कि  पैसा निकालने आने वाले ग्राहक पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें