फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता : डीएम

Thu, 02 Mar 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में नवनियुक्त डीएम रविंद्र सिंह ।
विज्ञापन
शामली। नवागत जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसुनवाई के माध्यम से सभी आमजन से संवाद बनाए रखा जाएगा। समस्याओं का समय पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम रविद्र सिंह ने बुधवार सुबह साढे़ 11 बजे कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय किया। जिले की भौगोलिक स्थिति, विभागों की जानकारी ली। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती, दूसरे जिलों में चल रहे कार्यालयों और अधूरे कार्यालय भवनों के निर्माण के बारे में जाना।
डीएम रविंद्र सिंह राजस्थान के झुंझनू के निवासी और 2014 बैच के आईएएस हैं। नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण से डीएम शामली के तबादले पर आने पर सीडीओ शंभूनाथ नाथ तिवारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार, एसडीएम निकिता शर्मा, ऊन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, कैराना एसडीएम शिवप्रताप सिंह, एसडीएम न्यायिक प्रतीक्षा सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता में कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन प्राथमिकता में रहेंगे।
विज्ञापन


डीएम जसजीत कौर को दी विदाई
फोटो
शामली। डीएम जसजीत कौर के सुल्तानपुर तबादला होने के बाद बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में उन्हें विदाई दी गई। अधिकारियों कर्मचारियों, किसान संगठनों के नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर जसजीत कौर ने कहा कि डीएम के रूप में शामली में उनका पहला कार्यकाल था। अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का उन्हें सहयोग मिला है। समारोह में जसजीत कौर को पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजन बत्रा, सरदार राजेंद्र सिंह ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, उपनिदेशक शिवकुमार केसरी, डीडीओ शैलेन व्यास, एसडीएम निकिता शर्मा, डीसीओ विजय बहादुर सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने स्मृति चिह्न व बुके भेंट किए। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र सिंह विदुर, रीतू जैन, रेवती सिंह, दवा विक्रेता एसोसिएशन की ओर से देवराज मलिक, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, भाकियू पउप्र के महासचिव कपिल खाटियान, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक, योग शिक्षक श्रीपाल धामा, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें