फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 70 रुपये किलो टमाटर बिकवाए, 25 ग्राहक खरीदने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडी समिति ने लगाया स्टॉल, बेचे सस्ते दाम पर टमाटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। महंगे होते टमाटर को देखते हुए शासन के आदेश पर मंडी समिति शामली ने नवीन मंडी में गेट पर सस्ती दर पर स्टॉल लगाया। वहां पर आने वाले ग्राहकों को 70 रुपये किलो टमाटर बेचे गए।
इस समय टमाटर लाल हो गया है और वह उसके दाम आसमान छू रहे हैं। मंडी से टमाटर 100 रुपये किलो खरीदने के बाद सब्जी व्यापारी 150 से 170 रुपये किलो बाजार में बेच रहे हैं। जिसके बाद शासन ने सभी नवीन मंडी में मंडी समिति को स्टॉल लगाकर सस्ती दरों पर टमाटर बेचने के आदेश दिए थे। मंडी समिति शामली के प्रभारी सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि शासन के आदेश पर मंगलवार को फुटकर में टमाटर बेचने के लिए कार्यालय के पास स्टॉल लगाया गया। वहां आने वाले ग्राहकों को 70 रुपये किलो टमाटर बेचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले दिन 25 के करीब ग्राहक आए, अभी यह स्टॉल कई दिन तक लगाया जाएगा। जहां पर सस्ते दामों पर टमाटर बेचे जाएंगे, ताकि शहर के लोगों को महंगाई का सामना न करना पड़े। वह मंडी से टमाटर खरीदने के बाद यहां सस्ते दामों पर बेच रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें