फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीजे की अनुमति न मिलने पर श्रद्धालुओं में रोष, लाइटें की बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात में डीएम व एसपी ने मंदिर में पहुंचे, डीजे की अनुमति मिलने पर शांत हुआ मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर में कैराना रोड स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला में डीजे बजाने अनुमति न मिलने पर श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। डीजे बजाने से रोकने के विरोध में श्रद्धालुओं ने कांवड़ सेवा शिविर व मंदिर के बाहर सड़क पर लगी लाइटों को बंद कर दिया। उधर, शिव चौक पर भी डीजे बजाने की अनुमति न मिलने पर विरोध में लाइटों को बंद कर दिया। लाइटें बंद होने से मंदिर के बाहर सड़क पर अंधेरा छा गया। डीएम और एसपी ने मंदिर में पहुंचकर वार्ता की और डीजे बजाने की अनुमति दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की।
प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर गुलजारी वाला की तरफ से मंदिर के निकट ही कैराना मार्ग पर ही कांवड़ सेवा शिविर चलाया जा रहा है। मंदिर के बाहर डीजे और एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। प्रशासन से डीजे की अनुमति के लिए मंदिर की तरफ से प्रार्थना पत्र देकर प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। मंगलवार शाम को श्रद्धालु डीजे व एलईडी लगा रहे थे। तभी सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों का हवाला देते हुए डीजे बजाने से रोक दिया। जिस पर श्रद्धालुओं में रोष फैल गया और उन्होंने सड़क पर दोनों तरफ लगाई गई लाइटें बंद कर दी। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर इकट्ठा हो गए। उधर, शहर के बीच स्थित शिव चौक मंदिर के पास लगाई गई लाइटें भी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी मिलने पर रात में डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अभिषेक मंदिर में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र गिरी महाराज से वार्ता की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने धीमी आवाज में डीजे बजाने की अनुमति देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें