फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक्यूआई 225 पहुंचा, सुबह छाई धुंध से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सुबह के समय छाई घनी धुंध के कारण लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदूषण घटने-बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभागों की ढिलाई बरकरार है। सड़कों पर कूड़ा जलाने, पत्तियां और कचरा फूंकने पर कार्रवाई नगण्य है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 223 था, जो शनिवार 225 पर पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को तापमान क्रमशः 25 और 9 डिग्री था।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी।

बढ़ते प्रदूषण और धुंध से जिले में दमा और सांस रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि धुंध से गले, फेफड़ों और श्वास नली पर गंभीर असर पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों को सुबह सैर से बचने तथा दवाओं का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


एक्यूआई की श्रेणियां
0–50 : अच्छा
51–100 : औसत
101–200 : असामान्य
201–300 : खराब
301–400 : बहुत खराब
400+ : बेहद खतरनाक

पराली जलाने पर सख्ती : अब तक 28 स्थानों की रिपोर्ट

शामली। कृषि विभाग के अनुसार जिले में अब तक सैटेलाइट से 28 स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली है। इनमें एक मामला पराली जलाने, सात गन्ने की पत्ती जलाने और आठ स्थानों पर कूड़े के ढेर में आग लगाने का पाया गया। 10 स्थानों पर जांच में कोई मामला पुष्ट नहीं हुआ। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पराली जलाने पर 24 घंटे सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर 2,500 से 15,000 रुपये तक जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें