फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा और बारिश से साफ हुआ स्मॉग

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा और बारिश से साफ हुआ स्मॉग
विज्ञापन

शामली। दिवाली के बाद चली हवा और बारिश ने प्रदूषण से राहत दी है। पिछले साल दिवाली के बाद प्रदूषण से हालात बेहद खराब हो गए थे, लेकिन इस बार मौसम का ही असर रहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य स्तर पर चल रहा है। दो दिन से एक्यूआई 66 से 95 तक आ रहा है, जबकि दिवाली से पहले 300 से ऊपर चल रहा था।
दिवाली पर प्रतिबंध के बावजूद खूब आतिशबाजी जलाई गई। इससे प्रदूषण बढ़ने के पूरे आसार थे, लेकिन दिवाली पर चली हवा और गोवर्धन पर हुई बारिश से प्रदूषण साफ हो गया। पिछले साल दिवाली के बाद जनपद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर चला गया था तथा जिले में कई दिनों तक स्मॉग छाया रहा था। इस बार भी इसी तरह का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन मौसम ने साथ दिया और हवा चलने व बारिश होने से स्मॉग साफ हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में 66 तक आई एक्यूआई
सोमवार की रात हवा काफी हद तक साफ हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स 66 तक आ गया था। हालांकि मंगलवार को दिन में एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह 100 से नीचे ही रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि हवा चलने और बारिश से प्रदूषण कम हुआ है।
------------
बीते दिनों का एक्यूआई
12 अक्तूबर : 228
13 अक्तूबर : 306
14 अक्तूबर : 264
15 अक्तूबर: 305
26 अक्तूबर : 66
17 अक्तूबर : 95
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें