फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर किसान के 20 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर किसान की जेब से 20 हजार निकाले
विज्ञापन

- अर्द्धबेहोशी की हालत में मिला किसान, अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। किसान अर्द्धबेहोशी की हालत में शहर कोतवाली परिसर में बने शौचालय के बाहर पड़ा मिला। किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा बघरा निवासी किसान देवेंद्र सिंह बस में सवार होकर बागपत के कस्बा बड़ौत में स्थित पशु पैठ में पशु खरीदने के लिए जा रहा था। इसके लिए वह 20 हजार रुपये घर से लेकर चला था। दोपहर करीब 12 बजे किसान शहर कोतवाली परिसर में बने शौचालय के बाहर अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा मिला। शौचालय पर मौजूद पालिका कर्मचारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की जेब से मिले मोबाइल फोन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। जिस पर किसान का पुत्र अजय शामली पहुंचा।
अजय ने बताया कि उसके पिता देवेंद्र की जेब में 20 हजार रुपये थे, जो गायब हैं। किसी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर जेब से रकम निकाल ली। घटना कहां और किस तरह से हुई और वह कोतवाली परिसर तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि उपचार के बाद किसान की हालत में सुधार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें